फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials silent on the death of a laborer due to breaking of a pole

Meerut News: खंभा टूटने से मजदूर की मौत पर अधिकारी मौन

Fri, 06 Dec 2024 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Officials silent on the death of a laborer due to breaking of a pole
सरधना। नबावगढ़ी रोड पर नया विद्युत खंभा टूटकर दबने से हुई मजदूर की मौत के मामले में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। नया विद्युत खंभा लगाते समय ही टूटने से से ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार को खोल दिया है। ऊर्जा निगम के अधिकारी खंभे की घटिया सामग्री की शिकायत पर मौन हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम द्वारा गांव नवाबगढ़ी में पुरानी विद्युत लाइन व खंभे को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सालासर नामक फर्म से सीमेंट के नए खंभे सहित अन्य सामान खरीदकर नई एबीसी विद्युत लाइन खींची जा रही है। बुधवार को खगड़िया जिले के गांव लोमगा थाना गोगिया निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र मनेलाल निवासी नवाबगढ़ी स्थित मुकुट महल के निकट नए खंभे के ऊपर चढ़कर लाइन खींच रहा था। तभी अचानक सीमेंट का खंभा नीचे से टूट गया। इसके नीचे दबने से अभिषेक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मजदूरों ने आरोप लगाया था कि घटिया सामग्री से निर्मित नया सीमेंट का विद्युत खंभा अचानक टूट गया। बताया गया कि लाइन खींचने का ठेका कुलजीत राणा पर है। उसी ने बिहार के मजदूरों को लाइन खींचने के लिए बुलाया हुआ था। मजदूरी करने आया अभिषेक ऊर्जा निगम के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम अधिकारी कार्रवाई के नाम पर पल्ला झाड़ रहे हैं। अभी तक टूटे खंभे के सैंपल भी नहीं लिए गए हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी कितने सजग हैं। वहीं, अवर अभियंता संजीव कुमार ने हादसे की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed