{"_id":"695691298b3f5c6e2905d632","slug":"officials-should-not-harass-farmers-anurag-chaudhary-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104285-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न न करें अधिकारी : अनुराग चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न न करें अधिकारी : अनुराग चौधरी
विज्ञापन
भाकियू जिलाध्यक्ष ने रठौरा कला में पहुंचकर किसानों की समस्या सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ खादर क्षेत्र के गांव रठौरा कला में पहुंचकर किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
अनुराग चौधरी ने रठौरा कला में किसानों की समस्या सुनी। किसानों ने कहा कि बाढ़ में नष्ट हुई फसल का उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। साथ ही गांव के जर्जर संपर्क मार्गों पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है। डीएपी और यूरिया के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी द्वारा लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़क निर्माण और तटबंध निर्माण के लिए ले जाई जा रही मिट्टी में सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं हो रहा है। इससे इन सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।
जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने आश्वस्त किया कि किसानों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जाएगा। किसी भी किसान को खाद, बीज, सिंचाई आदि की समस्या नहीं होगी। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति जागरूकता के दावे कर रही है। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की जाएं। किसानों का शोषण किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिलेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, सरदार जज सिंह, गुरदीप सिंह इंद्र सिंह, भजन सिंह, महेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, चौधरी अजय कुमार, संतु सिंह आदि ने उन्हें कृपाण भेंट की।