फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials of Hindu organizations took blessings from Mother Gyanmati

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने माता ज्ञानमती से लिया आशीर्वाद

Thu, 28 Jan 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Officials of Hindu organizations took blessings from Mother Gyanmati
हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने माता ज्ञानमती से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन

हस्तिनापुर। श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान के अंतर्गत कस्बे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ज्ञानमती माता से आशीर्वाद लेने पहुंचे।
आशीर्वचन में गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माता ने कहा कि भगवान राम मर्यादा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उनके बनाए आदर्श आज भी मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। भगवान राम के जीवन काल में अयोध्या नगरी की सीमाएं बहुत विशाल थी। उस समय अयोध्या राज्य की जनसंख्या लगभग 70 करोड़ थी। जैन धर्म में भगवान राम को बहुत उच्च स्थान दिया गया है। भगवान राम जैन रामायण के नायक भी हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

स्वामी रविंद्र कीर्ति ने भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए जंबूद्वीप तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से समर्पण राशि का चेक विहिप प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह मान फूल सिंह को भेंट किया। इस दौरान राजकुमार डूंगर, जिला अभियान प्रमुख आशु त्यागी, ललित शंकर लाल शर्मा, गौरव गुर्जर, जयप्रकाश गुप्ता, रविंद्र, वैभव सोनी, भूपेंद्र त्यागी, मुकेश ठाकुर, आजाद बंसल, वीपेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed