फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials inspected waste management units.

Meerut News: अधिकारियों ने किया अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का निरीक्षण

Thu, 22 Oct 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected waste management units.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नगर पालिका में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता और जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संयुक्त रूप से विभिन्न संयंत्रों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।
अधिकारियों ने नगर पालिका क्षेत्र में संचालित मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, वेट वेस्ट प्लांट और डंप साइट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने एमआरएफ सेंटर में सूखे कचरे के पृथक्करण और उसके निस्तारण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। वेट वेस्ट प्लांट में गीले कचरे के प्रसंस्करण कार्यों की जानकारी ली। डंप साइट में कचरे के उचित प्रबंधन और नगर से एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक व व्यवस्थित निस्तारण की प्रक्रिया को परखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संचालित व्यवस्थाओं को संतोषजनक करार दिया। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कचरे के उचित पृथक्करण, निस्तारण और मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों में निरंतर सुधार करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, सफाई प्रभारी मुनीश कश्यप और स्वच्छ भारत मिशन टीम मौजूद रही। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed