फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officials inspected the preparations for the Kartik fair.

Meerut News: अधिकारियों ने कार्तिक मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 24 Oct 2025 08:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the preparations for the Kartik fair.
मखदूमपुर गंगा घाट का निरीक्षण करते एसपी देहात एसडीएम मवान व अन्य स्रोत संवाद
मखदूमपुर गंगा घाट पर एसपी देहात और एसडीएम पहुंचे, मेला ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए शुक्रवार को एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसडीएम संतोष कुमार मेला स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मेला ठेकेदारों को उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत की ओर से मखदूमपुर गंगा घाट पर लगने वाले पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ एक नवंबर को होगा। उद्घाटन से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इसके लिए जिला पंचायत के इंजीनियर मेला स्थल पर ही डटे हुए हैं। जनपद का एकमात्र मेला होने के चलते काफी की संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर पहुंचते हैं। कई दिन पूर्व ही अपने डेरा जमा लेते हैं जिसमें परंपराओं के अनुसार गंगा पूजन कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए दीपदान करते हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत सिंह, संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने गंगा किनारे मेला स्थल पर पहुंचे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी वीएस कुशवाहा ने उन्हें बताया कि 73 लाख रुपये की लागत से मेला आयोजित किया जा रहा है। एसपी देहात ने पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जिसमें पुलिस, पीएसी, फ्लड पीएसी, घुड़सवार आदि भी तैनात रहेंगे। एसडीएम मवाना ने सभी श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि वह मेले में शांति व सौहार्द के साथ पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed