{"_id":"6ace3fea44b7d111e80a71ba","slug":"officials-arrived-to-assess-the-damage-caused-to-crops-by-the-hailstorm-meerut-news-c-73-1-smrt1029-109057-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
खरखौदा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का जायजा लेने पहुंची सीडीओ व जिला कृषि अधिकारी
गोविंदपुर, खड़खड़ी और छतरी में सीडीओ ने देखी फसलों की स्थिति, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार हो रही फसलों पर मौसम की मार पड़ने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का रुख किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने गोविंदपुर, खड़खड़ी और छतरी गांवों में पहुंचकर फसलों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।
मौसम में अचानक आए बदलाव का असर खेतों में दिखाई देने लगा है। किसानों के लिए अब फसल को हुए नुकसान का आकलन महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के मद्देनजर अधिकारियों ने खेतों में जाकर धान और सब्जियों की फसल का जायजा लिया। किसानों से बातचीत के दौरान बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी जुटाई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निरीक्षण के आधार पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार की जाएगी। ऐसे में अब किसानों की निगाहें नुकसान के आकलन और प्रशासन की ओर से होने वाली आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी बृजेश कुमार और सहायक खंड विकास अधिकारी नितिन जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।