फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers should increase revenue collection in departments: DM

विभागों में राजस्व वसूली बढ़ाएं अफसर : डीएम

Wed, 21 Jan 2026 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Officers should increase revenue collection in departments: DM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें डीएम ने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे राजस्व वसूली को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए।
एडीएम सिटी बृजेश सिंह को निर्देश दिए गए कि बाट-माप विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। गन्ना क्रय केंद्रों का सत्यापन करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

विद्युत विभाग को ढीले तार, जर्जर ट्रांसफार्मर एवं विद्युत पोल दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित कार्यवाही न होने पर डीएम ने विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी जताई। नगर निगम व नगर पालिकाओं को साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया। जीएसटी चोरी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed