फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers of Bhakiyu Kisan Sabha nominated

भाकियू किसान सभा के पदाधिकारी मनोनीत

Sun, 10 Aug 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Officers of Bhakiyu Kisan Sabha nominated
सरधना। गांव नानू में भाकियू किसान सभा की बैठक में संगठन विस्तार किया गया। संगठन
सरधना। गांव नानू में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की बैठक का आयोजन ब्लॉक सचिव साकिब खान के आवास पर किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। इस दौरान किसानों और मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कई पदाधिकारी मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष निखिल राव ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। इसके साथ ही किसानों को खाद की कमी, आवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान और महंगाई की मार जैसी समस्याओं ने ग्रामीण जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बैठक के दौरान जुबैर को ग्राम उपाध्यक्ष नानू, दिलशाद को जिला सचिव, जितेंद्र शर्मा को ग्राम सचिव, सरफराज को ब्लॉक उपाध्यक्ष सरूरपुर, महराज को ब्लॉक सचिव सरूरपुर और हसमुद्दीन को ग्राम सचिव नानू के पद पर मनोनीत किया गया। इस दौरान अकरम कुरैशी, शहरोज मलिक, मुंफरीद, सरफराज अंसारी, साजिद अंसारी, उस्मान, वसीम राणा, शाहरुख त्यागी, प्रमुख गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed