फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers from Baghpat and Meerut arrived to resolve the border dispute

Meerut News: सीमा विवाद निपटाने पहुंचे बागपत और मेरठ के अधिकारी

Sun, 01 Dec 2024 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Officers from Baghpat and Meerut arrived to resolve the border dispute
सरूरपुर। क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में हिंडन नदी के पानी के बहाव के कारण हुए बदलाव के चलते मेरठ और बागपत के किसानों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों जिलों के अधिकारी पहुंचे और सीमा तय कर पैमाइश की गई। देर शाम तक सीमा विवाद का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

हिंडन नदी के पानी के बहाव में आए बदलाव से बागपत जिले के शाहपुर बाणगंगा गांव और मेरठ के पांचली बुजुर्ग गांव के किसानों के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसके चलते दोनों जिलों के गांवों के किसानों ने भूमि पर कब्जे को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहीं, भूमि की पैमाइश के लिए गांव पांचली बुजुर्ग निवासी उमर मोहम्मद व फजर मोहम्मद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपनी जमीन बताते हुए कब्जा दिलाने के आदेश कराए थे। शनिवार को बागपत और मेरठ जिले के अधिकारी पहुंचे। बड़ौत के एसडीएम मनीष यादव, तहसीलदार राजेश कुमार ने घंटों मंथन किया और पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed