{"_id":"69cedad24d974e43a90facf3","slug":"officers-busy-preparing-for-the-board-meeting-of-the-development-authority-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1149994-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कराने की तैयारी में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक कराने की तैयारी में जुटे अफसर
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अपनी आगामी बोर्ड बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेडा के अधिकारी विभिन्न विभागों से प्रस्ताव और एजेंडा जुटा रहे हैं। यह बैठक 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी और मेडा अधिकारियों के बीच बैठक पर चर्चा हुई। सभी विभागीय अफसरों को अपने-अपने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा होगी। नई आवासीय योजना को स्वीकृति भी मिल सकती है। परियोजनाओं की समीक्षा के साथ बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार होगा।
राजस्व बढ़ाने और लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिए ठोस रणनीति बनेगी। शताब्दीनगर और गंगानगर जैसी प्रमुख आवासीय योजनाओं से जुड़े मुद्दे भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान की रिपोर्ट प्रस्तुत होगी। अवैध निर्माणों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाएगी। मेडा के अधिकारियों द्वारा बनाए गए प्रस्ताव आयुक्त को बताए जाएंगे जिसके बाद उन्हें अंतिम रूप देकर बैठक कराई जाएगी। इस बैठक के बाद मूल बजट की बैठक करने की योजना है।