फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers besieged as soon as the work of Rohata road drain started

रोहटा रोड नाले का काम शुरू होते ही अफसरों का किया घेराव

Wed, 16 Sep 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Officers besieged as soon as the work of Rohata road drain started
रोहटा रोड नाले का काम शुरू होते ही अफसरों का किया घेराव
विज्ञापन

मेरठ। रोहटा रोड पर बंद पड़ा नाला निर्माण का काम मंगलवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने अपने सामने ही सड़क पड़ा मलबा उठाकर ठेकेदार से काम शुरू कराया। फाजलपुर नाले का काम बंद कराते हुए सड़क पर भरा पानी पंपिंग सेट से निकलवाया। वहीं ठेेकेदार को जल्द काम पूरा करने और क्षेत्रीय लोगों को परेशानी नहीं होने देने की चेतावनी भी दी। इसके पूर्व मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों का गुस्साए लोगों ने घेराव किया।
नगर निगम रोहटा रोड फ्लाईओवर से गगन विहार तक सड़क के दोनों ओर मुख्य नाला और फाजलपुर रोड का नाला भी आरसीसी से बनवा रहा है। मजदूर नहीं आने से वार्ड 25 के नाले का काम तीन दिन से बंद था। ठेकेदार ने सड़क पर पड़े मलबे को भी नहीं उठवाया था। फाजलपुर नाले का भी काम बंद होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया था। विकासपुरी कॉलोनी जलमग्न हो गई थी। अमर उजाला ने मंगलवार को ‘कछुआ गति से चल रहा नाले का निर्माण’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए दोपहर 12 बजे सहायक अभियंता निर्माण राजपाल सिंह और अवर अभियंता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ठेकेदार को लेकर मौके पर पहुंचे और शाम तक काम शुरू करा दिया। वार्ड 22 की तरफ वाले नाले का काम भी शुरू कराया। वहीं हादसे का कारण बन रहे मलबे को भी हटवा दिया। राजपाल सिंह ने बताया कि रोहटा रोड नाले का काम शुरू करा दिया गया है। जब तक मुख्य नाला नहीं बन जाता फाजलपुर नाले का निर्माण बंद रहेगा। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

घेराव के डर से 12 बजे पहुंचे अधिकारी
भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने नगर निगम अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराने के लिए बुलाया तो उन्होंने घेराव होने की बात कहते हुए पहुंचने में असमर्थता जताई। उन्होंने नगर निगम में प्रदर्शन की बात कही तो अधिकारियों ने 12 बजे तक पहुंचने की बात कही। सहायक अभियंता और अवर अभियंता के पहुंचते ही गुस्साए लोगों ने उनका घेराव कर लिया। लोगों ने तुरंत नाला निर्माण शुरू कराने की मांग की। दुष्यंत रोहटा ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों और ठेकेदार की वजह से हजारों लोग और व्यापारी परेशान हैं। इस मौके पर संदीप पाराशर, प्रमोद गोयल, प्रवीण गर्ग, सुशील कुमार, मोहर सिंह सैनी, मोनू वर्मा, अनिल सैनी, पीके सक्सेना, अंकित गर्ग, अरुण मास्टर, ब्रजमोहन, ओमकार सहारण, सुनील और लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed