फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers and employees ran vigorously on the track.

Meerut News: ट्रैक पर जमकर दौड़े अफसर और कर्मचारी

Tue, 25 Aug 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees ran vigorously on the track.
सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राज्य कर्मचारियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

- दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ी हुए शामिल

फोटो समाचार
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय सिविल सर्विसेज स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर पसीना बहाया। ट्रैक पर एसडीएम और जज दौड़ लगाते नजर आए।
प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यालयों में फाइलों और सरकारी कामकाज में व्यस्त रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी खेल मैदान में पूरी तरह खिलाड़ी की भूमिका में नजर आए। ट्रैक पर दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी पूरी क्षमता झोंक दी। कई स्पर्धाओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। चयनकर्ताओं ने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन, फिटनेस और स्पर्धा में क्षमता का बारीकी से आकलन किया।
विज्ञापन

डिस्कस थ्रो में डॉक्टर समेत कई कर्मचारियों ने दमखम दिखाया। वहीं दौड़ की स्पर्धाओं में एसडीएम और न्यायिक अधिकारी भी ट्रैक पर उतरे। राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने 100, 200, 400 और लंबी दूरी की दौड़ के साथ ही लंबी कूद, ऊंची कूद और डिस्कस थ्रो जैसी एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। मऊ एसडीएम सुनील कुमार ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में प्रतिभा दिखाई। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में डॉ. हिमालय सिंह ने डिस्कस थ्रो में उम्दा प्रदर्शन किया। मेरठ के विकास भवन में प्रधान सहायक के रूप में काम करने वाले राजकुमार चौधरी ने भी 800 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान पर मौजूद चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को परखा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया। चयनित खिलाड़ियों को आगे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed