फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Officers accused in ration scam are being saved

राशन घोटाले में आरोपी अफसरों को बचाया जा रहा

Fri, 27 Nov 2020 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Officers accused in ration scam are being saved
मेरठ। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा सरकार में करोड़ों रुपये के राशन घोटाले को मुख्यमंत्री से शिकायत करके उठाया था। पहले इस मामले में जांच के नाम पर कुछ नहीं हुआ। अब भाजपा सरकार में एसआईटी जांच कर रही है। हालांकि आरोपी अफसरों को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इस बाबत जल्द ही मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इसमें कई और बड़े नाम शामिल हैं। घोटाले के जिम्मेदार अफसरों को एसआईटी बचा रही है। इसलिए फूड कमिश्नर के यहां से जिलाधिकारी से सभी मुकदमों की जांच रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है कि जांच यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के पास जा सकती है। वहीं, ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

यह था मामला
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कई जिलों में अपात्रों को राशन देने के नाम पर करोड़ों के घोटाले की शिकायत एक जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की थी। भाजपा सरकार में जुलाई 2018 में जिले में 81 मामले दर्ज हुए। इनकी जांच के लिए एसआईटी गठित की। मेरठ में दर्ज मुकदमों की विवेचना एसपी क्राइम के नेतृत्व में एसआईटी कर रही है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि इसमें 27 हजार अपात्रों के नाम पर राशन घोटाला किया गया। जिन 110 लोगों के आधार कार्ड आईडी व पासवर्ड प्रयोग किया उनमें 220 राशन एजेंसियां शामिल हैं। वहीं, छह लोग जेल भेजे गए। 10 मुकदमों में चार्जशीट दाखिल हुई, अन्य की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों पर हो कार्रवाई
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ में एक माह में 6 करोड़ रुपये का राशन घोटाला किया गया। यह लंबे समय जारी रहा। एसआईटी द्वारा जिम्मेदार एआरओ पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। आरोपी आपूर्ति निरीक्षकों और डीएसओ को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed