फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   officer demands bribe, then send the video and send it to him: Minister of State

अफसर रिश्वत मांगे तो वीडियो बनाकर भेज देना : राज्यमंत्री

Mon, 16 Oct 2017 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 16 Oct 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
officer demands bribe, then send the video and send it to him: Minister of State
किसान

बागपत में केंद्रीय मानव, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा दुनिया में सबसे ईमानदार बिरादरी किसान की है। कोई अफसर उनसे रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो बनाकर भेज देना। ऐसे अफसरों को सस्पेंड करा दिया जाएगा। सरकार किसान हितैषी है।   

विज्ञापन


सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में ऋण मोचन योजना के तहत दूसरे चरण के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान को हाईटेक बना रही है। कैश लेस व्यवस्था लागू की है। धान, गेहूं बचेंगे उनके खातों में धनराशि जाएगी, खाद, यूरिया खरीदोगे उसकी सब्सिडी भी खाते में जाएगी, जिसका लाभ कृषकों को मिलेगा। इस लिए खाते जरूरत खुलवाए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में ईमानदार कौम कोई है तो वे केवल किसान है। यदि कोई अफसर उनसे रिश्वत मांगता है तो उसकी वीडियो बना लो और मुझे दो। उसके बाद मेरे दो जिम्मेदारी होगी, एक उसे सस्पेंड कराना और दूसरी आप लोगों के  काम करना। अफसरों से डरने की जरूरत नहीं है।  तहसील दिवस में समस्याओं पर ध्यान नहीं देने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। जनता की हर समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने 60 कृषकों को योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसके अलावा 700 किसानों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इस दौरान बागपत विधायक योगेश धामा, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसडीएम विवेक कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह, तहसीलदार राज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज नकल के लिए ठेका लेने से भी पीछे नहीं हटते। प्रतिशत के हिसाब से रुपये तय किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नकल कराने वाले कॉलेजों के सेंटर को निरस्त कराएं

officer demands bribe, then send the video and send it to him: Minister of State
किसान को प्रमाण पत्र वितरित करते राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह

एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्था 70 प्रतिशत के लिए 80 हजार, 80 प्रतिशत के लिए एक लाख तक का ठेका लेते हैं। डीएम भवानी सिंह खंगारौत से कहा कि नकल कराने वाले कॉलेजों के सेंटर को निरस्त कराएं। लोगों से भी अपील की नकल करने से बच्चे को रोजगार नहीं मिलता है, इसका विरोध करें। सरकार नकल नहीं चलने देगी, इससे बच्चों का भविष्य सुधरेगा। 

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा जिन किसानों को फसली ऋण मोचन योजना से वंचित रह गए है उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा, किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। तृतीय चरण में उन्हें लाभ मिल जाएगा। 

महिला ने लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
अमीनगर सराय क्षेत्र की सांकल पुट्ठी गांव निवासी महिला बाला पत्नी कृष्णपाल ने मंत्री से एक बैंक कर्मचारी की शिकायत की। रिश्वते मांगने का आरोप लगाया। शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए।  

16 अक्तूबर को खेकड़ा में बंटेंगे प्रमाणपत्र
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया 16 अक्तूबर को द्वितीय चरण के खेकड़ा तहसील के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में योजना के प्रमाण-पत्रों का वितरण होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा जो अधिकारी और कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा से कार्य करते हैं वे सम्मानित होंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed