Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offering prayers to the setting sun for the wish of prosperity

Meerut News: खुशहाली की कामना के लिए डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Tue, 28 Oct 2025 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Offering prayers to the setting sun for the wish of prosperity
गगोल तीर्थ में डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पैदल जाते श्रद्धालु...अमर उजाला।
मेरठ। सूर्य देव की उपासना का पावन पर्व छठ का तीसरा दिन शहर के लोगों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया। घरों में सूर्योदय से पूर्व रात में ही मिश्री डालकर जल ग्रहण किया गया। इसके बाद व्रती महिला और पुरुष निर्जला रहीं। घरों में परंपरा अनुसार ठेकुआ और मौसमी फलों से छाज तैयार की गई। सूर्य अस्त से दो घंटे पूर्व व्रती के साथ पूरा परिवार सरोवर और अन्य स्थानों पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शहर में गगोल तीर्थ, जेलचुंगी, दिल्ली रोड, मोदीपुरम, गांधी आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक पूजन हुए। इन स्थानों पर कई व्रती 800 मीटर दंडवत होकर भी पहुंचे। हालांकि बादलों के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। ऐसे में सूर्य अस्त का निश्चित समय शाम 5:44 पर व्रती ने सूर्य देव को स्मरण करते हुए अर्घ्य दिया। गगोल तीर्थ पर दोपहर 12 बजे से ही मेले के जैसा माहौल रहा। बच्चे झूले और चाट-पकोड़ी का आनंद ले रहे थे। बड़ी संख्या में लोग परतापुर फ्लाई ओवर से सिर पर छाज में फल, ठेकुआ, गुजिंया, मूली, गन्ना, नारियल लेकर आ रहे थे। मंदिर में सेवा दे रहे गोपाल शर्मा ने बताया कि आज 200 से अधिक परिवार शाम को सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद यहीं रुकेंगे। पूरी रात भजन कीर्तन होगा। तीर्थ पर अस्थाई दुकानों पर भोजन की भी व्यवस्था है। मंगलवार सुबह चार बजे व्रती महिलाएं स्नान आदि से निवृत्त होकर जल में प्रवेश करेंगी। हाथ में जल का लोटा लेकर सूर्य देव की उपासना की जाएगी। सूर्य देव की पहली किरण देखते ही उन्हें अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन


यह बोले व्रती महिला और पुरुष...
- जब से व्रत रखा दुर्घटना नहीं हुई
- प्रीत विहार निवासी इंजीनियर मनीष गुप्ता ने बताया कि वह ड्रोन बनाते हैं। उनके घर में वह और उनकी मां रेखा गुप्ता व्रत रखती हैं। मां 24 साल से व्रत रख रही हैं। मनीष ने बताया कि 5 से व्रत शुरू किया। व्रत न करने के कारण मैं हर बार दुर्घटनाग्रस्त हो जाता था। इस बार 800 मीटर दंडवत अर्घ्य स्थल गांधी आश्रम पर आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छठ मैया की कृपा से हुई संतान
- गगोल तीर्थ पर पहुंची मंजू देवी ने बताया कि यह उनका आठवां व्रत है। शादी के बाद कई वर्ष तक संतान नहीं हुई। बुजुर्गों के कहने पर व्रत शुरू किया और अब चार संतान है।
- परिवार की परंपरा निभाई आज हैं खुशहाल
- गगोल तीर्थ पर पहुंची रजनी देवी ने बताया कि मूलरूप से बिहार के छपरा जिले की हैं। छठ पूजा हमारी आस्था और परंपरा है। व्रत कर मन को तृप्ति मिलती है। यह 15 वां व्रत है। परिवार में भी अब किसी चीज की कमी नहीं है।
- छठ मैया ने सब कार्य किए सिद्ध
- गगोल तीर्थ पर परिवार के साथ पहुंची नई बस्ती निवासी विनीता ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा की हैं। अब पूरा परिवार मेरठ में ही रहता है। मैया की कृपा से आज सातवां व्रत है। पहली बार बेटा होने के लिए मन्नत मांग व्रत रखा। संतान प्राप्त होने के बाद आज तक व्रत रख रही हूं।
- मेरठ के लोग बहुत अच्छे हैं पर्व का करते हैं सम्मान
- गगोल तीर्थ पर पहुंची पूनम देवी ने बताया कि परिजनों के कहने पर व्रत रखा। व्रत की परंपराओं का भी निर्वाह किया। पहली बार ही व्रत कर ऐसा लगा कि सब कुछ पूर्ण हो गया। इस बार सातवां व्रत पूर्ण करने जा रही हूंं। पूरे परिवार में खुशियां हैं और मेरठ के लोग भी बहुत अच्छे हैं हर पर्व का सम्मान करते हैं।
- पूरे मोहल्ले में बांटते हैं प्रसाद
- गगोल तीर्थ पर पहुंची मालती ने बताया कि इस पर्व पूरे साल इंतजार रहता है। दीपावली के तुरंत बाद तैयारी भी शुरू हो जाती है। पूरे मोहल्ले में प्रसाद बांटते हैं। छठ मैया के आशीर्वाद सदा से बना हुआ है। इस बार पाचवां व्रत रखा है।
-----
जेलचंगी रामलीला आतिशबाजी के बीच छठ पूजा
मेरठ। सूर्य उपासना का समृद्ध पर्व छठ जेलचुंगी रामलीला ग्राउंड में उत्साह के साथ मनाया गया। एक तरफ बच्चे आतिशबाजी का आनंद ले रहे थे तो दूसरी तरफ विधि विधान से पूजन कार्य संपन्न किया जा रहा था। मेला और पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमित अग्रवाल रहे। पंडित अनिल शास्त्री ने विधि विधान से पूजन किया। रामलीला ग्राउंड में परंपरा अनुसास कृत्रिम सरोवर बनाया गया। व्रती महिलाएं सूर्य अस्त से पूर्व ही श्रीहरि, सूर्य देव और छठ मैया का नाम लेकर सरोवर में प्रवेश कर गईं। घाट के आसपास धार्मिक भजन गूंज रहे थे। इस अवसर पर जीवन मुखिया, लक्ष्मण गोस्वामी, राजू गोस्वामी, गोपाल , घनश्याम, श्रवण, दिनेश, प्रमिला, संगीता, गोपाल, ललिता, सोनिया, मंजू, सीता रही।
---
पूर्वांचल समिति ने दिया छठ मैया को अर्घ्य
मेरठ। पूर्वांचल छठ मैया का पूजा महोत्सव कासमपुर पहाड़ी पर हुआ। पूजन का शुभारंभ पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने नारियल तोड़कर किया। पंडित संजय संजय त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन इस बार ऐतिहासिक रहा क्योंकि कार्यक्रम में 500 से अधिक व्रती महिलाओं ने सूर्य देव अर्घ्य दिया। इस अवसर पर कृष्ण मोहन सिंह, ठाकुर ओपी सिंह, मनोज सिंह, विपिन कुमार, ओम प्रकाश, राजू रंजन, डॉ. आरपी पंडित आदि रहे।
--
गांधी पर गीत संगीत के बीच हुआ पूजन
मेरठ। गांधी आश्रम में बड़ी संख्या लोगों ने पहुंचकर छठ मैया का पूजन किया। सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। कार्यक्रम स्थल को सजाया गया। हर तरफ परंपरागत गीत गूंज रहे थे। इस अवसर पर पृथ्वी रावत, संजीव, अजय, ओमप्रकाश रहे।

श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया
मेरठ। छठ पूजा के अवसर पर गंगोल तीर्थ पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा मोर्चा प्रवीन भड़ाना द्वारा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तीर्थ स्थल पर आए श्रद्धालुओं साफ-सफाई रखने की अपील की गई। इस दौरान जितेंद्र बैंसला, मंजु तोमर,यतेन्द्र गुज्जर,सचिन चौधरी,अनुज ठाकुर आदि मौजूद रहे।




डीएम एसएसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा



छठ पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ. वीके सिंह और एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सोमवार को गगोल तीर्थ परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ सफाई और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने गगोल तीर्थ परिसर पर बनाए गए पीएसी कैंप का निरीक्षण किया।

गगोल तीर्थ में डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पैदल जाते श्रद्धालु...अमर उजाला।

गगोल तीर्थ में डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पैदल जाते श्रद्धालु...अमर उजाला।

गगोल तीर्थ में डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पैदल जाते श्रद्धालु...अमर उजाला।

गगोल तीर्थ में डूबते सूर्य को अर्ध्य देने पैदल जाते श्रद्धालु...अमर उजाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed