फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Offer letter for first merit of LLB will be issued today

आज जारी होंगे एलएलबी की पहली मेरिट के लिए ऑफर लेटर

Thu, 11 Sep 2025 05:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
Offer letter for first merit of LLB will be issued today
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि परिसर और उससे संबंधित कॉलेजों में एलएलबी की पहली मेरिट के लिए ऑफर लेटर 12 सितंबर को जारी होंगे। मेरिट में शामिल छात्रों के प्रवेश 13 से 16 सितंबर तक होंगे। ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में यूजी में चौथी और पीजी में दूसरी मेरिट के लिए ऑफर लेटर आज जारी होने हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश 12-13 सितंबर को होंगे। पूर्व में एलएलबी के प्रवेश भी 13 सितंबर तक होने थे, लेकिन इसमें बदलाव हो गया। विवि के अनुसार मेरिट में शामिल छात्रों को कैंपस के विभाग फीस जमा करने का लिंक भेजेंगे जबकि कॉलेज ऑफर लेटर। जो छात्र फीस जमा कर देंगे अथवा ऑफर लेटर स्वीकार कर लेंगे, वे सभी 13-16 सितंबर तक विभाग एवं कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया कंफर्म कराएंगे। एलएलबी में मेरिट यूजी या पीजी में किसी एक में सर्वाधिक अंक के आधार पर तैयार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed