{"_id":"69121a8fe2da3f00a9009cdf","slug":"occupation-of-nagar-panchayat-land-in-khiwai-no-action-taken-on-complaint-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110366-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिवाई में नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिवाई में नगर पंचायत की भूमि पर कब्जा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
सरधना। खिवाई कस्बे में नगर पंचायत की भूमि और तालाब पर कथित तौर पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर मकान बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कस्बा खिवाई निवासी तौहीद अली ने आयुक्त मेरठ मंडल को प्रार्थनापत्र भेजकर शिकायत की है।
प्रार्थना पत्र में बताया कि कस्बे में खाली पड़ी नगर पंचायत की भूमि और तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना लिया है। बताया गया कि जब स्थानीय लोग इस बारे में विरोध करते हैं तो आरोपी अभद्रता करते हैं। तौहीद अली ने बताया कि यह जमीन नगर पंचायत खिवाई की संपत्ति है और कब्जा हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और अपनी ताकत के बल पर सार्वजनिक भूमि पर निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने आयुक्त मेरठ मंडल से मांग की है कि मामले की जांच कर कब्जे से भूमि को मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।