{"_id":"69973681650f7fb4ef0bbe60","slug":"occupation-of-government-roads-and-vacant-land-demand-for-action-from-the-administration-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111431-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी रास्ते और खाली भूमि पर कब्जा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी रास्ते और खाली भूमि पर कब्जा, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। सरूरपुर ब्लॉक के पाथौली गांव में सरकारी रास्तों, नालों और खाली पड़ी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण महक सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह ने एसडीएम सरधना को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार गांव की दलित बस्ती के सामने करीब 400 मीटर सरकारी भूमि खाली पड़ी थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने इस भूमि पर कूड़ा और गोबर डालकर अवैध कब्जा कर लिया है, जबकि कुछ अन्य ने पक्का निर्माण कर मकान और दुकान बना ली है। इससे रास्ता संकरा हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि यह भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। इस पर किया गया कब्जा पूरी तरह अवैध है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर भूमि कब्जामुक्त कराई जाए। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।