फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Obscene photos and videos of a woman went viral on social media

Meerut News: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो व वीडियो वायरल

Wed, 06 May 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Obscene photos and videos of a woman went viral on social media
- पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाने पर पीड़ित ने एक आरोपी पर उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम व फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है।

दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन गाजियाबद में अपने पति के साथ रहती है। एक आरोपी द्वारा दो महीने से उसकी बहन की सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो व फोटो वायरल कर रहा है। आरोपी से मैसेज कर संपर्क किया जाता है, तो आरोपी मैसेज पर अभद्रता करता है। आरोपी द्वारा की जा रही इस हरकत से उसकी बहन मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी साइबर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बावजूद इसके आरोपी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अश्लील सामग्री के प्रसार के कारण उसकी बहन का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। आरोपी की हरकतों के चलते महिला का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed