{"_id":"5e4462688ebc3ee5e730d94e","slug":"obligation-of-account-in-post-office-to-make-aadhaar-meerut-news-mrt4686572196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बनवाने के लिए डाकघर में खाते की बाध्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बनवाने के लिए डाकघर में खाते की बाध्यता
विज्ञापन

मेरठ। आधार बनवाने के लिए बुधवार को घंटाघर सिटी डाकघर में खाता खुलवाने की बाध्यता कर दी गई है। इस बात पर लोगों ने डाकघर में हंगामा किया। भारी भीड़ के चलते कुछ बच्चे डाकघर के गोदाम में घुस गए और जरूरी दस्तावेज फाड़ डाले। हंगामे के चलते आधार कार्ड बनाने का कार्य घंटों बाधित रहा। वहीं, अन्य कार्य भी प्रभावित हुआ।
मेरठ में सिटी और कैंट मुख्य डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रवर अधीक्षक डाकघर ने मंडल के 42 डाकघरों में तीन दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन कर दावा किया कि सभी डाकघरों में बच्चों को आधार बनवाने में वरीयता दी जाएगी। ऐसे में डाकघरों में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण पूरी व्यवस्था बाधित हो गई। मेरठ शहर घंटाघर और छावनी के मुख्य डाकघरों में सुबह 6 बजे से ही लोग लाइनों में लग गए। हालांकि बहुत से लोगों को दोपहर 1 बजे तक भी टोकन नहीं मिला। इस बीच दोनों डाकघरों में भीड़ बढ़ती चली गई।
घंटाघर डाकघर में भीड़ बढ़ने के कारण गार्ड ने लोगों का प्रवेश बंद कर दिया। लोगों की गार्ड के साथ नोंकझोंक भी हुई। आधार कार्ड न बनाए जाने, फार्म देने के नाम पर 20 रुपये की वसूली और खाता खुलवाने की बाध्यता का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। भारी भीड़ के चलते काफी संख्या में बच्चे माल गोदाम में घुस गए। बच्चों ने बोरियों में बंधे जरूरी दस्तावेज खोलकर उन्हें फाड़ दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना उप डाकघर अधिकारी को दी। उप डाकघर अधिकारी रतन सिंह ने अभिभावकों को समझाया और बोरियाें को बंद कर पुन: व्यवस्थित कर रखा गया। उधर, डाकघर के मुख्य द्वार पर भी कुछ लोगों ने हंगामा किया। आधार कार्ड बनाए जाने से रोके जाने पर लोगों ने विरोध किया। साथ ही अधिकारियों पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
खाता खुलवाने की बाध्यता
लिसाड़ीगेट नूरनगर निवासी रूबीना का कहना है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकघर में खाता खुलवाने के लिए बाध्य किया जा रहा है। बहुत से लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि डाकघर में खाता खुलवाए लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए ऐसा करना पड़ा रहा है।
डाकघर में नहीं है आधार के फार्म
हुमायूं नगर निवासी उलनाज का कहना है कि डाकघर में आधार कार्ड बनवाने के लिए फार्म तक उपलब्ध नहीं हैं। फार्म के लिए बाहर स्टेशनरी की दुकान पर जाना पड़ रहा है। प्रति फार्म दुकानदार 20 रुपये तक वसूल रहा है।
डाकघर में दो दिन से लगा रहे चक्कर
जेलचुंगी निवासी मंजू का कहना है कि कैंट के बाद अब सिटी डाकघर में दो दिन से आ रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रतिदिन डाकघर में तैनात कर्मचारी कुछ न कुछ बात कहकर अगले दिन आने के लिए कह देते हैं। तीन दिन से बच्चे की स्कूल की छुट्टी हो रही है।
मनमानी कर रहे हैं अधिकारी
चंद्रलोक कॉलोनी निवासी संगीता का कहना है कि डाकघर में कोई भी अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहा है। ज्यादातर लोगों को व्यवहार भी अच्छा नहीं है। गार्ड उच्च अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं देता है। आधार कार्ड बनवाने के नाम पर कुछ लोग अवैध वसूली भी कर रहे हैं।
बैंक नहीं बना रहे आधार कार्ड
दिल्ली रोड निवासी पूनम का कहना है कि बैंक ने आधार कार्ड बनाने बंद कर दिए हैं। शहर में सिटी और छावनी डाकघर में ही आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। यहां भी सुबह छह बजे से लाइन में लगना पड़ता है तब भी नंबर नहीं आता है। सर्वाधिक परेशानी बच्चों को होती है।
क्या बोले उप डाकघर अधिकारी
घंटाघर स्थित मेरठ सिटी डाकघर के उप डाकघर अधिकारी रतन सिंह का कहना है कि सिटी डाकघर में दो काउंटरों पर प्रतिदिन 200 के आसपास नए आधार और आधार संशोधन का कार्य किया जा रहा है। दो दिन से भीड़ बहुत अधिक है। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हंगामा करने वाले लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से समझाया गया है।