फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   objection on reservation for panchayat chunav

आरक्षण के पहले दिन 21 आपत्तियां आईं

Fri, 05 Mar 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
objection on reservation for panchayat chunav
आरक्षण पर पहले दिन आईं 21 आपत्तियां
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में पहले दिन 21 आपत्तियां पहुंचीं। इसमें सबसे अधिक 18 आपत्तियां प्रधान पदों पर आरक्षण को लेकर हैं, जबकि तीन आपत्तियां जिला पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए है।
आरक्षण पर आपत्तियां आठ मार्च तक दर्ज कराई जा सकती हैं। आपत्तियों को जांच के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 15 मार्च को किया जाएगा। बृहस्पतिवार को अलग-अलग गांवों से विकास भवन पहुंचे दावेदारों और आपत्तिकर्ताओं ने आरक्षण सूची को गलत बताया। कहा, जहां अनुसूचित जाति की एक भी वोट नहीं है, उस गांव को सामान्य में कर दिया गया है। वहीं, जहां पिछड़ा वर्ग नहीं है, उसे पिछड़ा वर्ग में आरक्षित कर दिया गया है। कुछ ने आरक्षण में भाजपा की मिलीभगत का आरोप लगाया। आपत्तियां लिखित में ली गई हैं।
विज्ञापन

----
ये हैं कुछ आपत्तियां
- जानी ब्लॉक के सालेहनगर ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति में आरक्षित हुई है। ग्राम पंचायत में अनुसूचित जाति के 50 वोट (2.14 प्रतिशत) हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 1,541 और सामान्य के 123 वोट हैं। ग्राम पंचायत को सामान्य और अनुुसूचित जाति में आरक्षित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जानी ब्लॉक के कुराली गांव में ब्लॉक प्रमुख सदस्य के वार्ड 9 से 12 तक अनुसूचित जाति में आरक्षित हुए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इन वार्डों में अनुसूचित जाति का एक भी परिवार नहीं है। इन वार्डों को सामान्य जाति में करने की मांग की गई है।
- खरखौदा ब्लॉक के गांव साफियाबाद लौटी में वार्ड 48 में अनुसूचित जाति का एक भी मतदाता नहीं है। वार्ड 49 में दलित समाज, अनुसूचित जाति के लोग निवास करते हैं। बावजूद इसके वार्ड 48 को अनुसूचित और वार्ड 49 को सामान्य में आरक्षित किया गया है। वार्डों के आरक्षण को आपस में बदलने की मांग की गई है।
---
गांव और बूथ स्तर पर जाएं भाजपा कार्यकर्ता : पंकज
मेरठ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मेरठ जिले के प्रभारी पंकज सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि वे पहले गांवों में जाकर काम करें। इसके बाद उन्हें बूथ स्तर पर जाना है और वार्ड के प्रमुख और प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची बनाकर देनी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा की जिला इकाई की बैठक में सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता वार्ड के सभी समीकरणों का आकलन करें। जो व्यक्ति चुनाव जीत सकते हैं, उनकी सूची बनाकर भेजें। पंचायत चुनाव कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने अपील की कि पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाएं। बैठक में पंचायत चुनाव के सभी वार्ड संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला कार्यसमिति के कार्यकर्ता शामिल हुए।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुज राठी ने की। संचालन क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, संजीव जैन सिक्का, अंकुर मुखिया, भंवर सिंह तोमर, हरवीर पाल, अशोक त्यागी, विनोद चौधरी, कुलविंदर सिंह, पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक रणवीर राणा, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed