फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nutima controversy: SP MLA Atul Pradhan, Private hospitals looting patients, strike continues

न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक और समर्थकों ने दिनभर की नारेबाजी, रात में किसानों ने गुड़गुड़ाए हुक्के, अनशन जारी

Tue, 05 Dec 2023 08:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 08:39 AM IST
सार

मेरठ में न्यूटिमा अस्पताल और सपा विधायक अतुल प्राान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अतुल प्रधान ने कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ सोमवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया। दिन भर जहां नारेबाजी चली तो रात को किसानों ने हुक्के गुड़गुड़ाए। अनशन दूसरे दिन भी जारी है।

विज्ञापन
Nutima controversy: SP MLA Atul Pradhan, Private hospitals looting patients, strike continues
कलक्ट्रेट में अतुल प्रधान व समर्थक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अस्पतालों में मरीजों से लूट होने का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिनभर कलक्ट्रेट में नारेबाजी की और रात में किसानों के हुक्के की घुड़-घुड़ की आवाज गूंजती रही। आरपार की लड़ाई बताकर अमरण-अनशन पर बैठे अतुल प्रधान के समर्थन में देहात से ज्यादा लोग धरने पर हैं। आज दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी है।

विज्ञापन


इस दौरान अतुल प्रधान ने निजी अस्पतालों के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया और कहा कि कोरोना काल के बाद डॉक्टरों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति की जांच होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन, सत्ताधारी नेताओं के दबाव में न्यूट्रिमा हॉस्पिटल पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं हो पाई। बिना नाम लिए अतुल प्रधान ने राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अतुल ने कहा कि महानगर में होर्डिंग लगे हुए हैं. मेरे होर्डिंग उतरवा दिए, जबकि भाजपा के होर्डिंग आज भी लगे हुए हैं। सत्ताधारी नेताओं के दबाव में प्रशासन काम कर रहा है। निजी अस्पताल गरीब लोगों को लूट रहे हैं। अतुल के धरने पर बुलंदशहर से यूट्यूबर पूनम पंडित भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गईं।
विज्ञापन


अतुल प्रधान के आमरण अनशन पर बैठने से पहले भट्टी बंद कराने और लाउडस्पीकर उतरवाने की जानकारी लगते हुए फलावदा, सरधना सहित कई गांव से किसान कलक्ट्रेट में पहुंचे। दिनभर समाजवादी पार्टी सहित अन्य दल के नेताओं ने निजी हॉस्पिटल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। शाम तक पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी अतुल प्रधान को मनाने में लगे रहे, बावजूद वह नहीं माने और उन्होंने निजी अस्पताल से आर-पार की लड़ाई का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर नारेबाजी को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया। कलक्ट्रेट छावनी में तब्दील था। विधायक अतुल प्रधान ने अधिकारियों से कहा कि यह अमरण-अनशन अनिश्चितकाल तक चलेगा। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि रात में मेडिकल, सिविल लाइन और नौचंदी थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई है।

अधिवक्ताओं ने भी नारे लगाए
अतुल के अमरण अनशन पर बैठते ही अधिवक्ताओं ने प्रशासन और निजी अस्पतालों के खिलाफ नारे लगाए। अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने बताया कि कचहरी के काफी संख्या में वकील भी इस लड़ाई में अतुल के साथ हैं।

पुलिस ने ट्रैक्टर-टॉली को रोकने का प्रयास किया, जिस पर किसानों ने हंगामा कर दिया। इससे पहले मामला तूल पकड़ता, पुलिस ने बैरियर हटा दिए। कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले फरियादी भी वापस लौट गए, क्योंकि धरने से पहले अधिकांश अधिकारी अपने-अपने कार्यालय चले गए।

नहीं पहुंचे सपा के अन्य विधायक
धरने पर सपा विधायक शाहिद मंजूर, रफीक अंसारी या फिर अन्य सपा का अन्य विधायक नहीं पहुंचे। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में चर्चा रही। अतुल के धरने पर सपा की खेमेबंदी भी खूब दिखाई दी। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, आदिल चौधरी, पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, निरंजन सिंह, रविंद्र प्रेमी और अहतेशाम इलाही आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed