फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nude photo of fellow girl students goes viral, student expelled

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में वेटरनरी के छात्र की शर्मनाक हरकत, छात्राओं की अश्लील फोटो वायरल, निष्कासित

Tue, 27 Jun 2023 08:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 27 Jun 2023 08:42 AM IST
सार

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वेटरनरी के छात्र की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां एक छात्र ने साथी छात्राओं के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। गलती से सीनियर छात्रा के पास फोटो पहुंचे, तो मामला पकड़ में आया। वहीं प्रकरण में अब जांच कमेटी गठित की गई है।
 

विज्ञापन
Nude photo of fellow girl students goes viral, student expelled
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वेटरनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के एक छात्र की शर्मनाक हरकत सामने आई है। छात्र ने सहपाठी छात्राओं के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर न्यूड कर वायरल कर दिए। सहपाठी छात्रा को फोटो भेजते समय गलती से सीनियर छात्रा के पास पहुंचा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। शिकायत पर कुलपति डॉ. केके सिंह ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठित कर दी है। साथ ही छात्र को निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार के विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र ने अपनी कुछ सहपाठी छात्राओं की फोटो एडिट कर न्यूड कर दिए। छात्र इन फोटो को अपनी एक सहपाठी को भेज रहा था, लेकिन गलती से फोटो सीनियर छात्रा के पास पहुंच गई।

विज्ञापन

सीनियर छात्रा ने स्क्रीनशॉट लेकर अन्य छात्रों से इस मामले की जानकारी दी। फोन नंबर के आधार पर छात्र की खोज शुरू हुई। इसकी भनक लगते ही फोटो भेजने वाले छात्र ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। तब तक भड़के छात्रों ने फोटो एडिट करने वाले छात्र को ढूंढकर उसकी धुनाई कर दी।

जानकारी पर वार्डन व डीन मौके पर पहुंचे। मामले में कुछ अन्य छात्रों के नाम भी सामने आए हैं। सभी छात्रों के मोबाइल, लैपटॉप, पेनड्राइव आदि अपने कब्जे में ले लिए गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन विवि प्रशासन ने अपने स्तर से कार्रवाई की बात कही। तत्काल अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई।

बैठक में चेयरमैन डॉ. विजेंद्र सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ. अनिल सिरोही, डीन डॉ. पुष्पेंद्र ढाका, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. राजीव कुमार, कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, डॉ. विवेक धामा शामिल हुए। बैठक में छात्र को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन देर रात छात्र को अपने साथ लेकर चले गए।

छात्रा की शिकायत पर जांच करने के बाद अनुशासनहीनता में वेटनरी कॉलेज के द्वितीय वर्ष के छात्र को दंडस्वरूप विवि से पूर्ण रूप से निष्कासित कर दिया गया है। आगे, छात्र का दोबारा दाखिला नहीं लिया जायेगा। जांच अभी जारी है। -डॉ. रामजी सिंह, कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed