{"_id":"66ecd274734e57fb24099727","slug":"ntpcs-process-for-setting-up-garbage-plant-in-gaondi-increased-meerut-news-c-14-1-mrt1004-658553-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गांवड़ी में कूड़ा प्लांट लगाने की एनटीपीसी की प्रक्रिया बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गांवड़ी में कूड़ा प्लांट लगाने की एनटीपीसी की प्रक्रिया बढ़ी
विज्ञापन
मेरठ। परीक्षितगढ़ रोड स्थित गांवड़ी गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की एनटीपीसी की प्रक्रिया बढ़ी है। अगले सप्ताह निगम और एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसके बाद कूड़ा प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया है कि एनटीपीसी 800 मैट्रिक टन रोजाना कूड़ा का निस्तारण करेगा, जिससे महानगर को काफी राहत मिलेगी।
दस साल में शहर के बाहरी इलाके लोहियानगर, गांवड़ी और मंगतपुरम में कूड़े के पहाड़ लग गए। वैज्ञानिक पद्धति से कूड़ा निस्तारण करने में नगर निगम फेल है। चार-पांच बार मीटिंग होने के बाद एनटीपीसी मेरठ में कूड़ा प्लाट लगाने के लिए तैयार हुआ। एनटीपीसी के बोर्ड में भी प्रस्ताव पास हो गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कूड़ा प्लांट लगाने की फाइल का कार्य लगभग पूरा हो गया है। लोहियानगर में 1200 मैट्रिक टन कूड़ा निस्तारण करने की भी मशीन लगेगी। इससे कूड़े का पहाड़ भी कम होने लगेगा।