{"_id":"672fceaa3e3eb339f40bf74d","slug":"now-you-can-apply-for-a-plot-even-without-income-certificate-meerut-news-c-14-1-mrt1050-702395-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अब बिना आय प्रमाण पत्र के भी कर सकते हैं प्लॉट को आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अब बिना आय प्रमाण पत्र के भी कर सकते हैं प्लॉट को आवेदन
विज्ञापन
- 568 ईडब्लूएस-एलआईजी के पंजीकरण को एक सप्ताह बढ़ाया गया समय
- अभी 16 तक कर सकते थे आवेदन, आवंटन के बाद जमा करना होगा प्रमाण-पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडा (मेरठ विकास प्राधिकरण) ने अपनी सभी योजनाओं में प्लॉट निकाले हुए हैं, जिनके लिए पंजीकरण कराने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। आय प्रमाण-पत्र की बाध्यता के कारण तहसील में भीड़ उमड़ रही है। काफी बैकलॉग होने के कारण प्रमाण-पत्र में दस से पंद्रह दिन तक का समय लग रहा है। ऐसे में अब मेडा ने आवेदन के लिए इस बाध्यता को दूर कर दिया है। ऐसे में अब फार्म-16 अथवा इनकम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज के जरिए आवेदन कर सकते हैं और आवंटन होने के बाद आय प्रमाण पत्र जमा करना होगा।
अल्प आय वर्ग (एलआईजी) के साथ ही दुर्बल आय वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए निकाले गए 568 प्लॉट के लिए बंपर रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। मेडा ने गंगानगर लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, सैनिक विहार, श्रद्धापुरी, पल्लवपुरम, पांडव नगर, मेजर ध्यानचंद नगर और शताब्दीनगर में 80 हेक्टेयर जमीन में 1343 प्लॉट निकाले हैं। 1987 में जब ये विकास योजनाएं तैयार की जा रही थी तब उस समय के भू उपयोग के अंतर्गत चारागाह की भूमि, टेलीफोन एक्सचेंज की भूमि, पोस्ट ऑफिस की भूमि आदि के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। मौजूदा समय में इनकी आवश्यकता नहीं है जिस कारण इस जमीन पर प्लॉट निकाले गए हैं।
मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में 568 एलआईजी व ईडब्लूएस प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन में आय प्रमाण-पत्र की समस्या आ रही थी। ऐसे में फार्म-16 अथवा इनकम टैक्स रिटर्न के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवंटन के बाद आय प्रमाण-पत्र जमा कराने की छूट लोगों को दी गई है। 16 नवंबर तक अभी आवेदन की तिथि है, जिसे एक सप्ताह बढ़ाया जा रहा है।