{"_id":"68547b179c2852b5b20ccfc5","slug":"now-the-whole-city-will-remain-closed-after-11-pm-meerut-news-c-14-1-mrt1027-894904-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात 11 बजे के बाद बंद रहेगा पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात 11 बजे के बाद बंद रहेगा पूरा शहर
विज्ञापन
शहर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रात 11:00 बजे के बाद खुली दुकान बंद कराती पुलिस
मेरठ। शहर में अब रात 11:00 बजे के बाद दुकानें नहीं खुलेगी। बृहस्पतिवार रात से यह नियम लागू हो गया। पुलिस ने शहर भर में भ्रमण कर रात 11:00 के बाद खुली दुकानों को बंद कर दिया। साथ ही अब देर रात तक दुकान ना खोलने की हिदायत दी। रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन पर खाने और चाय की दुकानें खुली रहेगी।
अभी तक शहर में गली, मोहल्ले और अधिकांश मुख्य मार्ग पर पान, पिज़्ज़ा समेत फास्ट फूड की अधिकांश दुकानें खुली रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देर रात तक खुली दुकानों पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी बैठते हैं। आवारा किस्म के लोग दुकानें खुली होने पर सड़कों पर घूमते है, ऐसे में उन पर अंकुश लगाने के लिए दुकानों को बंद रखा जाएगा।
रात 11:00 के बाद शहर में कहीं भी दुकानें नहीं खुलेगी। बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे के बाद एसएसपी के आदेश पर शहर के सभी स्थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्र में भ्रमण किया और खुली मिली दुकानें बंद करा दी। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि 11:00 बजे के बाद तमाम बाजार बंद होने का नियम है, जिसे अब सख्ती से लागू कराया जाएगा। रात 11:00 बजे के बाद रेहडी, ठेली और दुकानें नहीं खुलेगी। रेहडी, ठेली और खुली दुकान मिलने पर दुकानदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- --