फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now the real challenges of SP district president will began

अब शुरू होगी सपा जिलाध्यक्ष की असल चुनौती

Sun, 30 Aug 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
now the real challenges of SP district president will began
मेरठ। समाजवादी पार्टी में गुटबाजी खत्म नहीं हो रही है। जिला पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियां पार्टी के लिए सिरदर्द बनेंगी। हालांकि गुटबाजी खत्म करने के लिए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब पांच सितंबर तक जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना है। इसके बाद पार्टी की बैठकों में पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य ही शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन

जिले में सपाइयों के कई गुट बने हुए हैं। ये अलग-अलग बैठकें करते हैं, विरोध प्रदर्शन भी इनका अलग अलग ही होता है। हाल ही में सपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह और अतुल प्रधान आदि ने एनसीईआरटी की नकली किताबों के मामले में पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह और पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद आदि अलग एडीजी से मिले। ऐसा पिछले काफी समय से हो रहा है। जहां एक गुट जाता है वहां दूसरा उसमें शामिल नहीं होता है। इससे छोटे स्तर पर भी ऐसे ही कई गुट बन गए हैं। पार्टी को जिले में मजबूत बनाने में गुटबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसकी भनक सपा के आलाकमान को भी है। हालांकि अभी कोई सख्त निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष को लेकर एक साल से चल रही खींचतान चल रही थी। यही कारण रहा कि जिलाध्यक्ष चुनने में इतना समय लगा। फिर से पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पर भरोसा जताया गया। उनकी असल चुनौती अब शुरू होगी। उन्हें न सिर्फ मजबूत विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करना होगा बल्कि पार्टी के सभी धड़ों को एकसूत्र में बांधना होगा। हालांकि यह इतना आसान नहीं है। मुख्य रूप से तीन धड़ों के इर्द गिर्द घूमने वाली सपाई राजनीति में बाकी दो धड़े अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। इसलिए विभिन्न मुद्दों पर लड़ाई लड़कर पार्टी के अस्तित्व को बचाए रखना एवं अपनों को साधना समय की बड़ी चुनौती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे हैं। अलग-अलग विरोध हो रहा है परंतु सभी पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। अलग-अलग ही सही, पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता जल्द एक मंच पर होंगे।-राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed