फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now the prime minister will review on november 6

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे : अब छह नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे समीक्षा

Wed, 30 Oct 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
now the prime minister will review on november 6
मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को जनवरी-2020 में शुरू कराने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है। इसको लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समीक्षा बैठक करेंगे। हालांकि, पहले 30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के साथ समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम तय था, लेकिन पीएम के सऊदी अरब के दौरे पर जाने के बाद बैठक को टाल दिया गया है। अब यह बैठक अब छह नवंबर को होनी तय की गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री चार चरणों में बनाए जा रहे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखेंगे। वहीं, अधिकारियों से निर्माण कार्य पूरा करने की तिथि के बारे में भी वार्ता करेंगे। हालांकि आज लखनऊ में अपर मुख्य सचिव नियोजन एनएचएआई अधिकारियों के साथ दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

चार चरणों में बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट के चौथे चरण डासना से मेरठ में कई स्थानों पर जमीनों का पेंच फंसा है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को कई महीनों पहले अवगत कराया जा चुका है, लेकिन चार गांवों की जमीन का मामला सुलझ नहीं सका है। हालांकि, ये गांव गाजियाबाद की सीमा में आते हैं। इन गांवों के लोगों ने मोदीनगर क्षेत्र के मुरादाबाद गांव में 19 गांवों के लोगों के साथ पंचायत कर एक्सप्रेस-वे का कार्य रुकवा दिया था। जिससे प्रोजेक्ट के समय सीमा पर पूरा होने में संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

आज परतापुर का अधिकारी करेंगे दौरा
परतापुर फ्लाइओवर के पास बनाए जा रहे इंटरचेंज के लिए एनएचएआई अधिकारी आज दौरा करेंगे। प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार को परतापुर क्षेत्र में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, इंटरचेंज में बनाए जाने वाले तीन अंडरपास के लिए भी डायवर्जन प्लान तैयार किया जाएगा। दिवाली से पहले एनएचएआई का डायवर्जन का प्लान तय था, लेकिन एनएच-58 पर देहरादून की साइड बिजली के तार और ट्रांसफार्मर के शिफ्ट न होने की वजह से इस कार्य को टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed