{"_id":"591acc764f1c1be929f2335f","slug":"now-the-gandhi-bagh-will-be-seen-in-the-new-look-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब नए लुक में दिखेगा गांधी बाग का चिल्ड्रन पार्क, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए लुक में दिखेगा गांधी बाग का चिल्ड्रन पार्क, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 16 May 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
गांधी पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में गांधी बाग के चिल्ड्रन पार्क को नया लुक दिया जा रहा है। अगर कोई एक महीने से पार्क में नहीं गया है तो अब उसे पार्क बिल्कुल अलग रंग में दिखाई देगा। दीवारें कार्टून की पेंटिंग से सज चुकी हैं। सूखे ग्राउंड में घास रोप दी गई है।सभी झूलों को एक जगह शिफ्ट किया जा रहा है। अगले 15 दिन में कई और योजनाओं पर तेजी से काम होगा। जिसे देखकर बच्चे चहक उठेंगे।
चिल्ड्रन पार्क
कैंट बोर्ड चिल्ड्रन पार्क को खूबसूरत और उपयोगी बना रहा है। इस दिशा में किया जा रहे प्रयास अब रंग दिखाते नजर आ रहे हैं। वॉल पेंटिंग का काम चल रहा है। वॉल पर जंगली जानवरों के अलावा बच्चों के फेवरेट कार्टून बनाए गए हैं। आर्टिस्ट इस काम को कर रहे हैं। ग्राउंड में घास लगा दी गई है। अब ग्राउंड में हरियाली नजर आने लगी है।
चिल्ड्रन पार्क
बता दें कि चार महान विभूतियों की विशाल मूर्ति को नए डिजाइन में आकार दिया गया है। उसमें रंग भरने का काम चल रहा है। इन विभूतियों में राजेंद्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक सीवी रमन और संत मदर टेरेसा शामिल हैं। बोर्ड का मानना है पार्क में घूमने आने वाले बच्चे इनके बारे में पूछेंगे तो वह हमारे महापुरुषों को जान पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क
वह उनके लिए प्रेरणा का काम करेंगे। पार्क में सात नए झूले लगाए जा रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर फैले झूलों को एक जगह शिफ्ट किया जाएगा। दो सप्ताह के अंदर चिल्ड्रन पार्क का लुक एकदम बदल जाएगा।
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क
गांधी बाग में चिल्ड्रन पार्क के अलावा दूसरे हिस्सों में भी काम होगा। कैंट बोर्ड रात में घूमने के लिए एक अच्छे स्पॉट के रूप में गांधीबाग को विकसित करना चाहता है। लाइट, म्यूजिक और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। खाली पड़े मैदान में घास लगाई जा रही है। म्यूजिक फाउंटेन का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।