फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now stolen vehicles are being cut in the houses of Sotiganj

अब सोतीगंज के घरों में काटे जा रहे चोरी के वाहन

Fri, 19 Aug 2022 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Now stolen vehicles are being cut in the houses of Sotiganj
अब सोतीगंज के घरों में काटे जा रहे चोरी के वाहन
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों ने चोरी के वाहनों का कटान बंद नहीं किया है। फर्क इतना है कि पहले दुकानों और गोदामों में वाहन काटे जा रहे थे। अब यह काम घरों पर किया जा रहा है। पुलिस को इसका इनपुट मिला है। इसके चलते बृहस्पतिवार को एसएसपी ने सीओ कैंट को टीम बनाकर तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
सीओ कैंट रूपाली राय के मुताबिक यह जानकारी मिली है कि सोतीगंज बाजार बंद होने के बाद से कुछ कबाड़ी अपने घरों में ही वाहन काट रहे हैं। गोपनीय टीम से इसकी जांच कराई तो कबाड़ी पकड़ में नहीं आए। अब एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस टीम बनाकर अभियान चलाने के लिए कहा है। एसएसपी ने कहा कि चोरी की वाहन नहीं कटने देंगे। सोतीगंज के कबाड़ियों के घर पर तलाशी अभियान चलेगा। जिनके घरों में वाहनों के पार्ट्स मिलेंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज कर फिर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---
दिल्ली से सामान लाकर गैराज में सप्लाई कर रहे पार्ट्स
सोतीगंज के कई कबाड़ी दिल्ली से गाड़ियों के पुराने पार्ट्स लाकर गैराज में सप्लाई कर रहे हैं। बताया गया कि सोतीगंज के कई कबाड़ियों ने चोरी के वाहन काटने के लिए दूसरे अड्डे भी बनाए हुए हैं। जहां से गाड़ियों के पार्ट्स को दिल्ली भेज दिया जाता है। इसके बाद मांग के अनरूप सामान सप्लाई किया जा रहा है। अब पुलिस इसकी जांच करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed