फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now Shalimar Express will remain canceled till 17th January

Meerut News: अब 17 जनवरी तक रद्द रहेगी शालीमार एक्सप्रेस

Fri, 03 Jan 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now Shalimar Express will remain canceled till 17th January
मेरठ। शालीमार एक्सप्रेस अब 17 जनवरी तक रद रहेगी। पंजाब में फिरोजपुर रेलवे मंडल में लुधियाना के पास लाढ़ोवाल स्टेशन पर काम के चलते शालीमार एक्सप्रेस पहले दस जनवरी तक रद की गई थी। अब जम्मूतवी स्टेशन और यार्ड का कार्य होने के कारण इसे 17 जनवरी तक रद किया गया है।
विज्ञापन

लाढ़ोवाल स्टेशन पर काम होने से मेगा ब्लॉक के कारण अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग पर चलने वाली 52 ट्रेनें पहले ही रद की जा चुकी है। रद होने वाली ट्रेनों में बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच चलने वाली शालीमार एक्सप्रेस भी शामिल है। ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी- बाडमेर शालीमार एक्सप्रेस 7 जनवरी तक रद की गई थी, जबकि ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 5 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक रद की थी। अब जम्मूतवी स्टेशन पर 8 से 14 जनवरी तक काम के कारण जम्मूतवी जाने वाली 30 ट्रेनें और रद कर दी गई है। इसी कारण अब ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर शालीमार एक्सप्रेस 8 जनवरी से 14 जनवरी तक तथा ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक रद की गई है। शालीमार एक्सप्रेस के अब 17 तक रद होने से मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, देवबंद की यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------------
नौचंदी एक्सप्रेस आज रायबरेली तक जाएगी
मेरठ। फाफामऊ स्टेशन पर काम के कारण सहारनपुर से प्रयागराज तक चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन आज और कल रायबरेली तक जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज नहीं जाएगी। दोनों दिन ट्रेन रायबरेली से ही सहारनपुर के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed