फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now Rs 500 give for Antim Sankar at surajkund

सूरजकुंड शवदाह गृह में अब 500 रुपये ली जाएगी दक्षिणा

Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Now Rs 500 give for Antim Sankar at surajkund
सूरजकुंड शवदाह गृह में अब 500 रुपये ली जाएगी दक्षिणा
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराने के लिए आचार्य अब दक्षिणा के रूप में 500 रुपये ही लेंगे। श्मशान स्थल के मुख्य द्वार पर एसीएम सिविल लाइंस और गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारियों के नंबर के साथ लकड़ी से लेकर कफन की चादर तक की रेट लिस्ट लगाई जाएगी। अंतिम संस्कार में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इस मामले में नगर आयुक्त ने रिपोर्ट तैयार कर मुख्य सचिव लखनऊ को भेजी है। एसीएम और सहायक नगर आयुक्त ने श्मशान स्थल का भी निरीक्षण किया।
अमर उजाला में बृहस्पतिवार को ‘कोरोना पीड़ितों के अंतिम संस्कार में अवैध वसूली की मार’ समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अफसर हरकत में आए। बृहस्पतिवार सुबह नगर आयुक्त मनीष बंसल ने अपने आवास पर गंगा मोटर कमेटी के मंत्री दिनेश जैन और कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता के साथ बैठक कर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य सचिव लखनऊ को भेजी। समिति ने आचार्यों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। साथ ही विद्युत शवदाह गृह की मांग की।
विज्ञापन

उधर, जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम चंद्रेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को फोन पर आचार्यों द्वारा पांच से दस हजार रुपये तक अवैध वसूली के संबंध में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त मनीष बंसल को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एसीएम चंद्रेश कुुमार और सहायक नगर आयुक्त प्रथम ब्रजपाल सिंह ने टीम के साथ सूरजकुंड श्मशान स्थल में पहुंचकर जांच की। रजिस्टर की जांच के दौरान विश्व एंक्लेव निवासी पीड़ित परिवार सहित अन्य परिवारों से भी फोन पर बात की गई। साथ ही आचार्यों से भी जानकारी ली गई। गंगा मोटर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी इस विषय में एसीएम को अवगत कराया। एसीएम ने कहा कि श्मशान स्थल के मुख्य द्वार पर रेट लिस्ट लगाई जाए। गंगा मोटर कमेटी के मंत्री दिनेश जैन ने आश्वस्त किया कि आचार्य अब किसी भी अंतिम संस्कार के लिए परिवार से 500 रुपये अधिक दक्षिणा नहीं लेंगे। साथ ही सफाई के लिए 100 रुपये लिए जाएंगे। अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाले सामान की संपूर्ण रेट लिस्ट श्मशासन घाट के मुख्य द्वार सहित तीन स्थानों पर चस्पा की जाएगी।
-----
-- श्मशान स्थल पर लकड़ी की टाल अवैध
-- गंगा मोटर कमेटी के संरक्षण में सूरजकुंड शवदाह गृह में लड़की की टाल अवैध पाई गई। टाल नगर निगम की संपत्ति में स्थापित है। इसका नगर निगम द्वारा कोई टेंडर नहीं निकाला जाता है। धर्मार्थ के नाम पर प्रति कुंतल 500 रुपये तक अतिरिक्त वसूली जा रही है। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने कहा कि लकड़ी का बाजार भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल है। यहां एक हजार रुपये प्रति क्विंटल वसूली की जा रही है। वहीं, श्मशान स्थल में लगाई सूचना पट्टी में संस्कार की धनराशि 500 रुपये निश्चित की गई है, लेकिन पेंट से अंक 5 को काट दिया गया।

----
42 आचार्य बताते हैं पैतृक संपत्ति
- सूरजकुंड शवदाह गृह को यहां अंतिम संस्कार का कार्य करने वाले आचार्य अपनी पैतृक संपत्ति बताते हैं। कमेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पगड़ी और ठेका सिस्टम चलता है। बाहर से कोई भी आचार्य यहां आकर पूजन कार्य नहीं कर सकता है। इसके विपरीत गंगा मोटर कमेटी का कहना है कि संस्था धर्मार्थ चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed