फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now record of food and medicine in Kovid ward

कब खाना दिया और कब दवाई...रखा जा रहा रिकॉर्ड

Fri, 22 May 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Now record of food and medicine in Kovid ward
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को किस समय दवाई दी गई। क्या और कब खाना परोसा गया। इसका रिकार्ड भी रखा जा रहा है। उनके फोटोग्राफ, वीडियो और ऑडियो भी मेडिकल प्रबंधन सुरक्षित कर रहा है। अगर अव्यवस्था से संबंधित कोई वीडियो वायरल हो तो वह सबूत के तौर पर अधिकारियों को दिखा सकें। यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज के ओएसडी केजीएमयू के प्रोफेसर डॉ. वेदप्रकाश ने शुरू करने की हिदायत दी थी। दरअसल, लगातार मेडिकल में व्यवस्था को और कैसे बेहतर किया जा सकता है, इस पर मंथन चल रहा है। कोविड-19 अस्पताल के अंदर वार्ड में क्या हो रहा है, यह जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए किस टाइम खाना दिया जा रहा है, क्या खाना दिया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि 16 सीसीटीवी कैमरे वार्ड के अंदर लगा दिए गए हैं। कुछ गैलरी में लगे हैं। उनसे मॉनिटरिंग की जा रही है। सीएमओ ऑफिस में भी यहां की मॉनिटरिंग की जा सकती है। अस्पताल में कुल 40 से ज्यादा कैमरे लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed