फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now only five thousand rupees stamp is required for division of family property

पारिवारिक संपत्ति बंटवारे पर अब सिर्फ पांच हजार का स्टांप

Sun, 07 Sep 2025 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Now only five thousand rupees stamp is required for division of family property
मेरठ। पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर आमजन को बड़ी राहत मिली है। अब वारिसान को संपत्ति के बंटवारे पर सिर्फ पांच हजार रुपये का ही स्टांप देना होगा। पहले यह ड्यूटी सर्किल रेट के आधार पर छह प्रतिशत तक लगती थी, जिससे बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती थी। स्टांप पंजीयन विभाग का मानना है कि इस फैसले से न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि पारिवारिक विवाद भी घटेंगे। विभाग ने पहले गिफ्ट-डीड पर पांच हजार की रजिस्ट्री लागू की थी। इसके बाद अब बंटवारे में भी यही व्यवस्था लागू कर दी गई है। एआईजी स्टांप नवीन कुमार एस ने बताया कि शासन का नोटिफिकेशन आ चुका है और जिले में इसका पालन भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से जनता को सीधी राहत मिलेगी और संपत्ति विवादों के निपटारे में आसानी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed