फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   now bus will go to every village in meerut

सभी गांवों में चलेंगी बस, रोड मैप मांगा 

Wed, 22 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Wed, 22 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
now bus will go to every village in meerut
लोगो - फोटो : अमर उजाला
नवनिर्वाचित प्रदेश सरकार की सभी गांवों को यातायात के साधनों से जोड़ने की प्राथमिकता को अधिकारियों ने परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बस विहीन गांवों की सूची नक्शे सहित लेकर हाजिर होने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने सरकार की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को प्रमुख सचिव ने एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग की समीक्षा की और बस विहीन गांवों में बस चलाकर शहर से जोड़ने की प्राथमिकता से अवगत कराया। उन्होंने ने सभी डीटीसी और आरटीओ को बुधवार शाम तक अपने क्षेत्र के सभी बस विहीन गांवों की सूची नक्शे के साथ लेकर हाजिर होने को कहा है, ताकि इन गांवों में बस की व्यवस्था की जा सके। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान को सख्ती से लागू करते हुए संभागीय परिवहन कार्यालय के अलावा सभी बस अड्डों पर सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में आरटीओ ममता शर्मा, आरटीओ सिटी कमल गुप्ता समेत तमाम एआरटीओ शामिल हुए। 
विज्ञापन


रात को खुला आरटीओ 
बस विहीन गांवों की सूची और रोड मैप तैयार करने के लिए आरटीओ को रात को भी खोला गया। पांच बजे से पहले ही घर निकलने वाले अधिकारी रात को भी काम में जुटे रहे। अधिकारियों को पूरे रिकार्ड के साथ बुधवार शाम तक लखनऊ पहुंचना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई रूटों पर बस नहीं 
सपा सरकार ने ‘अपनी बसें चलो गांव की ओर’ योजना चलाई थी। इस योजना का भी उद्देश्य बस विहीन रूटों पर बस चलाकर गांवों को सीधे शहर से जोड़ना था। लेकिन योजना पर सौ फीसदी अमल नहीं हुआ। आज भी जनपद में दर्जनों ऐसे रूट हैं जिनपर आजादी के बाद से बस नहीं चली हैं। 


प्रमुख सचिव परिवहन ने बस विहीन गांवों की सूची लेकर लखनऊ तलब किया है। बस विहीन रूटों पर बसें चलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा स्वच्छता अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 
रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed