फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Now banks will get money according to account number

बैंको में अब खाता संख्या के हिसाब से मिलेगा पैसा, भीड़ से बचने के लिए लिया निर्णय

Mon, 04 May 2020 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Now banks will get money according to account number
मेरठ। जनधन खाताधारक महिलाओं की भीड़ ने बैंकों की व्यवस्था को पिछले माह पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। ऐसे में बैंक अधिकारियों ने बैंक के बाहर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की मदद ली थी। आधा शहर सील होने के बाद बहुत सी बैंक शाखाएं भी उस क्षेत्र में होने के कारण बंद हैं। ऐसे में अन्य शाखाओं पर लोड बढ़ गया है।
विज्ञापन


आज से जनधन महिला खाताधारकों को मई माह की किश्त उपलब्ध होगी। बैंकों ने इस बार खाता संख्या के आधार पर पैसा देने का निर्णय लिया  है। सरकार द्वारा कोविड-19 के अंतर्गत दी जाने वाली राहत के तहत महिला लाभार्थियों के खातों में प्रधानमंत्री जनधन योजना का मई माह का अनुदान 500 रुपये भेज दिया है। बैंकों में भीड़ से बचने के लिए सरकार द्वारा इन खातों में पैसा निकालने का एक क्रम जारी किया गया है। जो खाते के अंतिम अंक के आधार पर होगा।
विज्ञापन


कौन कब निकाल सकता है पैसा
लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर संजय कुमार ने बताया जिन खातों के अंत में 0 व 1 है वह 4 मई, 2 व 3 है वह 5 मई, 4 व 5 है वह 6 मई, 6 व 7 है वह 8 मई तथा अंतिम नंबर 8 या 9 है वह 11 मई को अपनी संबंधित बैंक शाखा में जाकर राशि को निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से अनुरोध है कि वह आवश्यक होने पर ही खातों से राशि निकालें। आपके खाते में जमा राशि आपके द्वारा कभी भी निकाली जा सकती है। अपने खातों में जमा राशि गांव में कार्यरत बैंक मित्र, बैंक द्वारा नियुक्त ग्राहक सेवा केंद्र अथवा एटीएम से भी प्राप्त कर सकते हैं। जिन्हें बैंक मित्र या एटीएम से राशि निकालने में असुविधा हो रही है, वह अपनी बैंक शाखा में जाकर भी पैसा निकाल सकते हैं। अति आवश्यक होने पर ही बैंक मित्र के माध्यम से राशि निकालें और राशि लेते वक्त सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed