{"_id":"5e5832ae8ebc3ef3951e3395","slug":"notice-to-public-representatives-in-meerut-will-not-leave-the-city-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठः दिल्ली की हिंसा के बाद जनप्रतिनिधियों को नोटिस, आज शहर नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठः दिल्ली की हिंसा के बाद जनप्रतिनिधियों को नोटिस, आज शहर नहीं छोड़ेंगे
Fri, 28 Feb 2020 02:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए मेरठ का पुलिस-प्रशासन सुरक्षा तैयारियों से कोई समझौता करने के मूड में नही है। आज जुमे की नमाज की देखते हुए जहां जिला अलर्ट पर रहेगा तो वहीं सभी जनप्रतिनिधियों को भी नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
इन सभी से कहा है कि वे शुक्रवार को शहर नहीं छोड़ेंगे। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी भी जिम्मेदारी है। किसी अप्रिय स्थिति में वे सड़क पर उतरकर सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
20 दिसंबर 2019 को सुनियोजित तरीके से मेरठ में हिंसा हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि लोगों को भड़काकर कुछ जनप्रतिनिधि शहर से बाहर चले गए थे। ताकि उन पर आरोप न लगें कि हिंसा में उनकी भूमिका है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हिंसा होने के दौरान अक्सर जनप्रतिनिधि शहर से बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। अधिकारियों ने कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर बृहस्पतिवार को सांसदों, विधायकों, एमएलसी, मेयर, पार्षद समेत सभी जनप्रतिनिधियों को नोटिस भेजा है।
न जाएं शहर से बाहर
हिंसा के दौरान अक्सर जनप्रतिनिधि शहर से बाहर जाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते थे। इस बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि आज (शुक्रवार) वह शहर से बाहर न जाएं। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस का सहयोग करे। लोगों को अफवाहों से बचाएं। -अजय साहनी, एसएसपी