{"_id":"5fb6ba6c8ebc3e9ba53023f4","slug":"notice-to-half-a-dozen-people-including-former-head-for-taking-possession-of-land-of-gram-sabha-in-saifpur-ferozepur-mawana-news-mrt5117081120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफपुर फिरोजपुर में ग्राम सभा की जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफपुर फिरोजपुर में ग्राम सभा की जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों को नोटिस
विज्ञापन

बहसूमा। मवाना तहसील की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर में 10 रुपये के स्टांप पर ग्राम सभा की भूमि की खरीद फरोख्त कर कब्जाने का मामला सामने आया है। राजस्व निरीक्षक ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत आधा दर्जन लोगों को एक सप्ताह में अवैध कब्जा हटाने का नोटिस भेजा है। जिससे अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है।
ग्राम पंचायत सैफपुर फिरोजपुर में हाउसिंग सोसाइटी की सैकड़ों बीघा भूमि है। उक्त भूमि जानसठ व मवाना तहसील के अभिलेखों में दर्ज है। सैफपुर फिरोजपुर की ग्राम प्रधान संगीता रानी व उनके पति जितेंद्र ने सैफपुर फिरोजपुर ग्राम सभा की खसरा नंबर 682 भूमि पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत उपजिलाधिकारी मवाना से की थी। एक माह पूर्व तहसील की टीम ने जांच कर अवैध कब्जे की भूमि पर लाल झंडी लगवा दी थी। लेकिन अभी तक अवैध कब्जा धारकों ने उसे कब्जा मुक्त नहीं किया है।
बृहस्पतिवार को तहसील के राजस्व निरीक्षक ने सैफपुर फिरोजपुर के पूर्व प्रधान नरेशी लाल, राजेंद्री पत्नी भीमा सिंह, शौराज पुत्र नत्थू सिंह, ओमपाल पुत्र रहबर समेत आधा दर्जन लोगों को एक सप्ताह में अवैध रूप से कब्जाई गई भूमि को खाली करने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान नरेशी लाल का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस खसरा नंबर 682 पर दिया गया है, जबकि उनकी जमीन खसरा नंबर 662 में है। वहीं, ग्राम प्रधान संगीता रानी व उनके पति जितेंद्र का कहना है कि करोड़ों रुपये की ग्राम पंचायत की जमीन की 10 रुपये के स्टांप पर खरीद फरोख्त हुई है।