फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to 15 BLOs for negligence in SIR campaign

Meerut News: एसआईआर अभियान में लापरवाही पर 15 बीएलओ को नोटिस

Tue, 11 Nov 2025 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Notice to 15 BLOs for negligence in SIR campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। चुनाव आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में लापरवाही बरतने वाले करीब 15 बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने संबंधित बीएलओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। समय सीमा का पालन न करने या फील्ड में सक्रियता न दिखाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी एसआईआर के कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करें।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ड्यूटी से छूट पाने के लिए सिफारिशों का दौर तेज हो गया है। कई शिक्षिकाओं के परिजन एसडीएम कार्यालय का रुख कर रहे हैं और कुछ ने सांसदों और विधायकों से पत्र लिखवाकर ड्यूटी हटवाने की मांग की है। कुछ बीएलओ ने सांसदों और विधायकों के पत्र लिखवाकर ड्यूटी से छूट की सिफारिशें करवाई हैं। एसडीएम ने कहा कि चुनाव आयोग को ड्यूटी की जानकारी पहले ही भेजी जा चुकी है। केवल गंभीर स्वास्थ्य या अपरिहार्य कारण होने पर ही ड्यूटी से छूट संभव है। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती के बाद चुनावी तैयारियों में लगे कार्मिकों में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed