फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice to 14 hospitals, licenses of two canceled

Meerut News: 14 अस्पतालों को नोटिस, दो के लाइसेंस निरस्त

Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Notice to 14 hospitals, licenses of two canceled
मेरठ। पिछले माह कई अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथेलॉजी लैब की छानबीन के बाद अब 14 अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। कई अप्रशिक्षित चिकित्सकों को को भी नोटिस दिए गए। विभाग के द्वारा एक पैथोलॉजी लैब पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। मानकों, स्टाफ और चिकित्सीय सेवाओं से जुड़ीं खामियों के बारे में दिसंबर माह में कुल 51 शिकायतों पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया के निर्देश पर जांच कराई गई थी। इस जांच के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरस्वती अस्पताल, जनता अस्पताल, एएस अस्पताल, शुभकामना अस्पताल, सांई अस्पताल, रुद्राक्ष अस्पताल, नील कमल अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, न्यू अल जौहर अस्पताल, एनएस केयर अस्पताल, महर्षि अस्पताल, जीवन अस्पताल, बॉबी अस्पताल और उर्मिला नर्सिंग होम को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें मानकों से जुड़े दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

वहीं, बाबा मोहन राम अस्पताल और कैपिटल अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया गया है, जबकि जीशान पैथोलॉजी लैब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इनके अलावा विभाग की ओर से 31 अपंजीकृत चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed