फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice pasted against two murder accused

Meerut News: दो हत्यारोपियों के खिलाफ नोटिस चस्पा किया

Wed, 18 Mar 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted against two murder accused
उद्घोषणा के बाद हत्यारोपी के मकान पर नोटिस चस्पा करती खरखौदा पुलिस (पुलिस)
गांव सलेमपुर में हुए संघर्ष में महराज की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। करीब तीन वर्ष पहले लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में हुई हत्या में नामजद आरोपियों का पुलिस जांच में निकाल दिया था। दूसरे पक्ष द्वारा उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने पर दोनों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया था। छह माह से फरार चल रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गांव में मुनादी कर उद्घोषणा की और मकान पर सूचना भी चस्पा की। पेश न होने पर जल्द कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार पहले थाना खरखौदा और अब लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में करीब तीन वर्ष पहले इकबाल और महाराज पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। 9 अप्रैल 2023 को महाराज मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। इकबाल पक्ष ने मस्जिद के द्वार के सामने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महाराज पक्ष को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इकबाल के मकान में घुसकर उसकी पत्नी अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में इकबाल ने नौ लोगों को नामजद कराया था। जिसमें पुलिस ने दो लोगों को निर्दोष करार दिया और सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की खैरूनिशा ने अपने भाई महाराज की हत्या के मामले में छह लोगों को नामजद कराया था। इस मामले में पुलिस ने नामजद उमरदराज, यामीन व साबिर को निर्दोष करार देते हुए जुनैद, इकबाल व राहुल को जेल भेज दिया था। पुलिस द्वारा जांच के बाद मृतक महाराज पक्ष ने उमरदराज, यामीन व साबिर के नाम निकालने का उच्च न्यायालय में विरोध दर्ज कराया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर उमरदराज को न्यायालय ने तलब कर जेल भेज दिया था। न्यायालय द्वारा यामीन व साबिर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। छह माह से यामीन व साबिर फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान....

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गांव में जाकर उद्घोषणा की है और सूचना भी चस्पा की है। यदि जल्द दोनों आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed