फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Notice issued to end the crushing season of Mawana Mill

Meerut News: मवाना मिल का पेराई सत्र समाप्त करने के लिए नोटिस जारी

Tue, 31 Mar 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to end the crushing season of Mawana Mill
मवाना। मवाना चीनी मिल को कम गन्ना आपूर्ति होने के कारण पेराई सत्र 2025-26 का प्रथम नोटिस मिल बंद करने के लिए बृहस्पतिवार के लिए जारी किया।
विज्ञापन


मवाना चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में 30 मार्च तक 166.15 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर चुकी है। अभी तक लगभग 10.13 प्रतिशत की औसत रिकवरी के आधार पर लगभग 16.70 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। मिल द्वारा पेराई सत्र में संचालित 165 क्रय केंद्रों में से 72 क्रय केंद्रों पर पेराई योग्य गन्ने की उपलब्धता न होने के कारण बंद हो चुके हैं। अन्य केंद्रों पर भी बहुत कम गन्ना किसानों द्वारा आपूर्ति किया जा रहा है। पेराई योग्य गन्ना उपलब्ध न होने के कारण मिल अपनी पूर्ण क्षमता (1.3 लाख टीसीडी) से गन्ने की पेराई नहीं कर पा रही है। इस कारण मिल नो केन की स्थिति से जूझ रही है। इस कारण चीनी मिल को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान ने कृषकों से अपील की है कि यदि किसी किसान के पास आपूर्ति योग्य गन्ना है तो वह अपना साफ छिला गन्ना चीनी मिल में गुरुवार तक अवश्य आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed