फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   not plan till to out dairies of city

मंत्री के आदेश पर भी शहर से डेयरियां हटाने को नहीं बनाया कोई प्लान

Sat, 14 Aug 2021 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
not plan till to out dairies of city
डेयरियों को शहर से बाहर करने का नहीं बनाया प्लान
विज्ञापन

मेरठ। डेयरियों के कारण शहर नरक बना हुआ है। गोबर के कारण नाले चोक होने के साथ पर्यावरण भी दूषित हो रहा है। पिछले सप्ताह मेरठ आए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने शहर से डेयरियों को बाहर करने के लिए प्रशासन को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी प्रशासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
शहर में एक हजार से अधिक डेयरियां हैं। इससे निकलने वाले गोबर को शहर से बाहर डालने की बजाय डेयरी संचालक सबमर्सिबल के पानी से नाली और नालों में बहा रहे हैं। इस कारण नाली व नाले चोक रहते हैं। थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो जाता है। मेरठ दौरे के दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने निर्देश दिए थे कि शहर से डेयरियों को बाहर करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद भी नगर निगम और जिला प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया नगर स्वास्थ्य विभाग कुछ फोटोग्राफी और कार्य योजना बनाकर शासन को जरूर भेज रहा है। ताकि कोर्ट की कार्रवाई से भी बचा जा सके। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह का कहना है कि डेयरियों को शहर से बाहर करने की कार्य योजना पहले से ही बनी हुई है। डेयरियों को शहर से बाहर करने के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस और निगम की टीम को संयुक्त रूप से काम करना होगा। तभी इस योजना पर सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed