फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Non-NEP Postgraduate First and Third Semester Exam Schedule Released

Meerut News: नॉन-एनईपी स्नातकोत्तर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Mon, 01 Dec 2025 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Non-NEP Postgraduate First and Third Semester Exam Schedule Released
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नॉन-एनईपी (पुराना पाठ्यक्रम) के सत्र 2025-26 के एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी (होम साइंस), एमएससी (कृषि) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं दस दिसंबर से विश्वविद्यालय परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों में एक साथ शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक। इसमें नियमित, बैक पेपर और एससी-एसटी वर्ग के कृषि संकाय के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने सभी प्राचार्यों-निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि समय-सारणी का व्यापक प्रचार करें और इसका पालन सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में तारीखों में बदलाव नहीं होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से पूरा टाइम-टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed