फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Non functional cameras in Ganganaga

Meerut News: गंगानगर में बंद पड़े कैमरे, कैसे हो सुरक्षा

Sat, 10 Oct 2026 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Non functional cameras in Ganganaga
- आईआईएमटी चौराहे पर कैमरे कई माह से बंद पड़े
विज्ञापन

- फोटो भी

गंगानगर। डिवाइडर रोड आईआईएमटी चौराहों पर लगे चार कैमरों के तार कई माह से टूटे हैं। इसके चलते व्यस्त चौराहे पर रिकॉर्डिंग नहीं हा पा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त की है।
गंगानगर डिवाइडर रोड पर आईआईएमटी चौराहे से हर रोज हजारों छात्र, स्थानीय लोग गुजरते हैं। दो साल पहले पुलिस विभाग द्वारा चार कैमरे चौराहे के बीच मॉस्क लाइट के पोल पर लगवाए गए थे। उनका डीवीआर चौराहे पर बनी अस्थायी चौकी के अंदर लगाया गया, परंतु अब पिछले कई माह से तार टूटे हैं। दो सप्ताह पहले ही चौराहे से बीस मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन प्लॉट में चोरी हुई। कैमरे बंद होने के चलते फुटेज नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

वहीं, गंगानगर में अन्य कई चौराहों पर लगे कैमरों का भी सही से संचालित नहीं हैं। त्योहारों के नजदीक होने के चलते व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। वहीं, सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कैमरे बंद होने के बारे में जानकारी नहीं हैं। कैमरों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed