{"_id":"6706ef48abb164fe1e089da6","slug":"nomination-papers-for-the-post-of-director-will-be-filed-today-meerut-news-c-26-1-smrt1047-129799-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डायरेक्टर पद के लिए आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डायरेक्टर पद के लिए आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र
Thu, 10 Oct 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में गन्ना समिति के डायरेक्टर पद के आगामी 16 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शामली गन्ना समिति में 11, थानाभवन और ऊन में 9-9 डायरेक्टर निर्वाचित किए जाएंगे।
जिले की शामली-ऊन, थानाभवन गन्ना समितियों एक-एक डायरेक्टर शासन से नामित करने करने की तैयारियां शुरु हो गईं हैं। शासन से डायरेक्टर के लिए नामित कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जुट गए। प्रदेश के गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी तक परिक्रमा कर रहे हैं।
बुधवार को शामली गन्ना समिति के डायरेक्टर पद के लिए अनंतिम मतदाता सूची में कोई आपत्ति न आने से आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सुबह दस बजे से लेकर तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। आरओ डाॅक्टर विदुर शेखर मलिक ने बताया कि शामली गन्ना समिति में डायरेक्टर पद के लिए नामांकन पत्र सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। 11 अक्तूबर को जांच और वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा। 14 अक्तूबर को नाम वापसी चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। जिले की शामली, ऊन और थानाभवन गन्ना समिति में एक-एक डायरेक्टर चुने जाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
शासन में गन्ना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से शासन से नामित डायरेक्टर के लिए पैरवी की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेद्र निर्वाल ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम डायरेक्टर पद के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे जा रहे हैं। वहां से जल्दी नाम का चयन होकर आ जाएगा।