फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nominated members were sworn in

Meerut News: नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कराई

Fri, 20 Mar 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Nominated members were sworn in
सरधना। नगर पालिका में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सबीला बेगम ने नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

समारोह में नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष सबीला बेगम ने नामित सभासदों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए नगर के विकास और जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर के समग्र विकास को गति देना है। इस अवसर पर शपथ लेने वाले नामित सभासदों में सुमित वाल्मीकि, मंगू प्रधान, पिंकी सोम, दीपक जैन और तरुण माहेश्वरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed