फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Noida Kings have opened registrations.

Meerut News: नोएडा किंग्स ने शुरू किए गए पंजीकरण

Sun, 05 Jul 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Noida Kings have opened registrations.
यूपी टी-20 लीग : टीम की ओर से जलद घोषित की जाएगी ट्रायल की तिथियां
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसे लेकर कुछ टीम की ओर से ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तो कुछ की ओर से ट्रायल जारी हैं। नोएडा किंग्स की ओर से भी ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही टीम की ओर से ट्रायल की तिथियां घोषित की जाएंगी।
यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस, लखनऊ फाल्कंस और कानपुर सुपरस्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ मेवरिक्स, गोरखपुर लायंस की ओर से ट्रायल प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। काशी रुद्रास और लखनऊ के ट्रायल भी लगभग हो चुके हैं अब नोएडा किंग्स की ओर से ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। यह कुछ ही दिनों तक रहेंगे। टीम के ट्रायल नोएडा में होंगे।
विज्ञापन

मेरठ मेवरिक्स की ओर से एक बार फिर ट्रायल लिए जा रहे हैं। टीम की ओर से 7 जुलाई को नोएडा में ट्रायल लिए जाएंगे। गोरखपुर लायंस, काशी रुद्रास और मेरठ मेवरिक्स टीम की ओर से रिटेन खिलाड़ियों की सूची भी जारी कर दी गई है। इनमें सभी टीमों में मेरठ के खिलाड़ियों को लिया गया है। सबसे अधिक खिलाड़ी मेरठ मेवरिक्स में हैं। प्रत्येक टीम की ओर से 12-12 खिलाड़ी रिटेन किए जाने हैं। 7 खिलाड़ियों को नीलामी के माध्यम से लिया जाना है और 6 खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से लिया जाना है। जल्द ही कानपुर की ओर से भी ट्रायल प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। कानपुर सुपरस्टार टीम की कप्तानी मेरठ के समीर रिजवी के द्वारा की जा रही है। पिछले सीजन भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और इस सीजन भी उनसे और अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed