फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No water supply in colonies

कस्बे के कई मोहल्ले पेयजल को तरसे

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
No water supply in colonies
फलावदा। कस्बे में नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं पहुंच पा रही है। इससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ऊंचा काफी ऊंचाई पर बसा है। इस वजह से पानी का प्रेशर काफी कम है। जिस कारण यहां पर नगर पालिका की जलापूर्ति घरों तक नहीं पहुंच पाती है। कस्बा निवासी रईसुद्दीन ने बताया काफी दिन से नगर पंचायत द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति घरों में नहीं पहुंच पा रही है। मोहल्ले के बाबू, निजाम, हकीमुद्दीन आदि समेत दर्जन भर से भी अधिक घरों में पूरी तरह पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने नगर पंचायत चेयरमैन से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति में सुधार कराए जाने के लिए सबमर्सिबल लगवाने की मांग की है। उधर, नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि पेयजल आपूर्ति में सुधार कराने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। सबमर्सिबल भी शीघ्र ही लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed