फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace of missing Jevindra; police engaged in search.

Meerut News: लापता जेविंद्र का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 31 Aug 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
No trace of missing Jevindra; police engaged in search.
सोती नदी किनारे मिली थी बाइक, कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव झड़का निवासी जेविंद्र चौहान पुत्र गजे सिंह का सोमवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार शाम मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले जेविंद्र वापस नहीं लौटे थे। रविवार को उनकी बाइक बामरोली गांव के पास सोती नदी किनारे लावारिस हालत में मिली थी। बाइक मिलने के बाद से परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस और परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे हैं।

सोमवार को पुलिस ने जेविंद्र की तलाश के साथ ही उसके आने-जाने वाले संभावित रास्तों और आसपास के कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई है। फुटेज के आधार पर युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम घर से निकलने के बाद जेविंद्र से मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में तलाश शुरू की। रविवार को तलाश के दौरान उसकी मोटर साइकिल बामनौली सोती नदी के किनारे मिली थीं। इसके बाद नदी और आसपास के क्षेत्र में भी काफी देर तक तलाश की गई, लेकिन जेविंद्र का कोई पता नहीं चला। हालांकि युवक के नदी में गिरने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेविंद्र के भाई अरविंद कुमार ने रविवार को हस्तिनापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भी जांच की जा रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed